Sonbhadra News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ सोनभद्र का चुनाव निर्विरोध संपन्

डॉ. राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष, डॉ. अखिलेश सिंह बने सचिव,उपाध्यक्ष (महिला) डॉ. मोनिका सिंह

Sonbhadra News:प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (PMS) शाखा सोनभद्र का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुआ।

चुनाव प्रक्रिया के तहत 25 से 28 जुलाई 2026 तक नामांकन प्रक्रिया चली। कुल 8 पदों के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद सहित सभी पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण 4 को सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
6 अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जी.एस. यादव ने सभी 08 प्रत्याशियों को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा के समक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार जायसवाल
,उपाध्यक्ष डॉ. गुरु प्रसाद मौर्य
,उपाध्यक्ष (महिला) डॉ. मोनिका सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. मुन्ना प्रसाद, संपादक डॉ. गिरधारी लाल,सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी समिति डॉ. संग्राम सिंह
सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से डॉ. अखिलेश सिंह को शाखा का सचिव नियुक्त किया गया।
निर्वाचन की घोषणा के बाद सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा चिकित्सकों के हितों में प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा जताई।

रिपोर्ट, सोनभद्र -अमित मिश्रा

Read Also-Sonbhadra News: अल्ट्राटेक कंपनी कानूनी दांवपेच कूटरचित प्रयास के खिलाफ मुख्यमंत्री को सदर विधायक ने सौपा पत्र

Related Articles

Back to top button