adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra news: चार पशु तस्कर मौके से हुए फरार, 14 गौवंश, तमंचा व कारतूस बरामद

Sonbhadra news: जनपद पुलिस का गौ तस्करो के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा जारी है , मंगलवार की रात में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने एक पशु तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 14 गोवंश को बरामद किया। वही मुठभेड़ में गोली लगने से घायल तस्कर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मंगलवार की रात थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पशु तस्कर 14 गोवंश को पैदल ग्राम रामपुर के रास्ते होते हुए बिहार राज्य वध करने हेतु ले जा रहे है।

इस सूचना पर थाना रामपुर बरकोनिया, थाना मांची, थाना पन्नूगंज व थाना रायपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामपुर टोला अंजान थाना रामपुर बरकोनिया में पशु तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबन्दी की गई। पुलिस द्वारा अपने को घिरता देख पशु तस्करों द्वारा भागने के प्रयास में पुलिस बल पर फायरिंग कर दी गई। जिसमें पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक पशु तस्कर सलीम पुत्र हनीफ निवासी ग्राम कुबा थाना नौहट्टा जिला रोहतास बिहार के बाए पैर में गोली लगने से घायल हो गया व 04 पशु तस्कर मौके से फरार हो गए।

फरार पशु तस्कर:-  अमरनाथ पुत्र रामसहाई निवासी ग्राम सोमां थाना मांची, नंदू पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम सोमां थाना मांची, गणेश पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम सोमां थाना मांची व  केशव निवासी ग्राम करौंदिया थाना रामपुर बरकोनिया शामिल है।

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया पर धारा 109(1) बीएनएस व 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा मु0अ0सं0-81/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वही गिरफ्तार पशु तस्कर सलीम पुत्र हनीफ ने बताया कि वह स्थानीय क्षेत्र से पशुओं को औने-पौने दामों में खरीदकर सहयोगियों अमरनाथ पुत्र रामसहाई, नंदू, गणेश निवासीगण ग्राम सोमां थाना मांची जनपद सोनभद्र तथा केशव निवासी ग्राम करौंदिया थाना रामपुर बरकोनिया की मदद से हांककर बिहार वध हेतु ले जाता था। बिहार में मेले में अधिक दामों पर बेचकर लाभ कमाता था। पूर्व में भी 3-4 बार इसी प्रकार पशु ले जा चुका हूँ।

Sonbhadra news: also read- Bilaspur: बिलासपुर के 1100 स्कूलों में स्मार्ट टीवी से पढ़ाई की शुरुआत, शिक्षा में तकनीकी क्रांति की ओर कदम

इस पशु तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा थाना माँची, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र थाना पन्नूगंज, थानाध्यक्ष सुर्यभान थाना रायपुर, थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार थाना रामपुर बरकोनिया, उप निरीक्षक रामनिवास यादव थाना रामपुर बरकोनिया, संतोष सरोज, दीपक मिश्रा, सुनील कुमार , संदीप यादव शामिल रहे।

रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय
सोनभद्र

Related Articles

Back to top button