Sonbhadra News-बिरसा मुंडा विद्यालय में गूंजा वंदेमातरम्, 175 छात्रों ने किया सामूहिक गायन

Sonbhadra News: 'Vande Mataram' echoes at Birsa Munda School; 175 students perform a group rendition.

Sonbhadra News:बभनी विकास खंड स्थित सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़-चपकी के बिरसा मुंडा सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को सामूहिक वंदेमातरम् गायन का आयोजन किया गया। विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा नमामि भारतम् अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 175 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. ब्यास चंद्र विश्वकर्मा और विद्यालय के प्रबंधक रामकुमार ने मां भारती और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ठीक सुबह 11 बजे विद्यालय के हॉल में छात्र-छात्राओं, आचार्यों, गणमान्य नागरिकों ने एक साथ वंदेमातरम् का गायन किया।
डॉ. ब्यास चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि नमामि भारतम् का उद्देश्य विद्यार्थियों को वंदेमातरम् को सिर्फ एक गीत के रूप में नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपी स्वतंत्रता, आत्मसम्मान, मातृभूमि-प्रेम, त्याग और राष्ट्रीय चेतना की भावना से जोड़ना है। इस दौरान बच्चों को वंदेमातरम् की रचना, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और राष्ट्रीय गीत के रूप में इसके महत्व के बारे में भी बताया गया।
विद्यालय के प्रबंधक रामकुमार ने वंदेमातरम् के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष मिथलेश सिंह, डॉ. लालजी सुमन, धनुकधारी, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, आचार्य आलोक पांडेय, पंकज मिश्रा, अम्बरीष सिंह, अशोक सिंह, प्रिया सिंह, नीतू सिंह, नीलम सिंह सहित सभी आचार्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Read Also-Lucknow News-मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भारी बारिश में कई कार्यकर्ता हिरासत में

रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button