Sonbhadra News-ज़ब सोनभद्र मे एक सफाईकर्मी का बेटा बना काशी क्षेत्रीय महामंत्री, अजीत रावत ने जताया नेतृत्व का आभार
Sonbhadra News – When the son of a sanitation worker in Sonbhadra became the Kashi Regional General Secretary.
Sonbhadra News-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को संगठन द्वारा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। साथ ही पूर्व जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
दायित्व मिलने पर अजीत रावत ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय व जिला नेतृत्व तथा सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे और नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण के साथ कर संगठन को और मजबूत बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह उनके लिए केवल पद नहीं बल्कि जनसेवा और संगठन सेवा का संकल्प है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़, क्षेत्रीय सदस्य अशोक मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, संजीव त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, बृजेश श्रीवास्तव, शंभू नारायण सिंह, अनिल सिंह, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या, धीरेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता, अनुपम तिवारी, आलोक रावत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अमित मिश्रा, सोनभद्र



