adevertisment Adevertiisment banner

Sultanpur: चित्रगुप्त धाम मंदिर पर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जलाधिवास और अन्नाधिवास का कार्यक्रम संपन्न..

Sultanpur: श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर, सीताकुंड पर स्थापित किए जाने वाली देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रथम दिन जलाभिषेक से आरम्भ हो गया। गुरुवार को अन्नाधिवास का कार्यक्रम भी सकुशल संपन्न हो गया। संपूर्ण कार्यक्रम पंडित रोहित तिवारी की देख रेख के साथ अन्य दो पुजारियों द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती विजय लक्ष्मी एवं श्री पवन श्रीवास्तव के साथ पांच अन्य परिवार विशिष्ट यजमान के रूप में शामिल हुए, जिनमें क्रमशः श्रीमती एवं श्री जीतेंद्र श्रीवास्तव ,श्रीमती एवं श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव ,श्रीमती एवं श्री संजय श्रीवास्तव ,श्रीमती एवं श्री डॉ गगन, श्रीमती एवं श्री आशीष  हैं।

Sultanpur: also read- Chandauli News: थाना मुगलसराय पुलिस ने किया चार अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार, कब्जे के 04 पिट्ठू बैग से कुल 195 पाउच अंग्रेजी शराब की बरामद

कार्यक्रम के प्रथम दिन मंदिर परिसर में स्थापित होने वाले सभी देवी देवताओं में एकादश मुखी हनुमान जी, श्री राम दरबार, श्री दुर्गा जी, शिव परिवार, बारह ज्योतिर्लिंग, शिवलिंग एवं नंदी महराज की प्रतिमाओं का जलाभिषेक, पूजन और आरती कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, इसी क्रम में 15 तारीख दिन गुरुवार को सुबह भी पूजन और आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, गुरुवार को अन्नाधिवास का कार्यक्रम पूर्ण रूपेण सम्पन्न हुआ। भक्ति में डूबे भक्त सभी अधिवासों के सकुशल पूर्ण होने पर, मूर्तियों की स्थापना किए जाने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। समस्त अधिवास के पूर्ण होने के बाद रविवार को शोभायात्रा और मंगलवार को भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button