Entertainment News: मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप यादव का VIDEO वायरल, ‘Something Exciting Coming Soon’ पोस्ट से नए प्रोजेक्ट की चर्चा तेज

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साथ नजर आए तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत, पोस्ट के कैप्शन के बाद फैंस नए प्रोजेक्ट को लेकर लगा रहे हैं कयास।

Entertainment News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ उनका वायरल वीडियो है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों एक सोफे पर बैठकर बातचीत करते और मोबाइल स्क्रीन पर कुछ देखते नजर आ रहे हैं।

कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

तेज प्रताप यादव ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए कैप्शन लिखा, “Something Exciting Coming Soon”। इस एक लाइन ने इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह किसी फिल्म, वेब शो, रियलिटी शो या किसी अन्य प्रोजेक्ट से जुड़ा है।

फैंस लगा रहे नए प्रोजेक्ट के कयास

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि तेज प्रताप जल्द ही किसी एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं, जबकि कई यूजर्स इसे भोजपुरी फिल्म या नए रियलिटी शो से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल, इन अटकलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लुक और केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रहे हैं, जबकि मल्लिका शेरावत पोल्का डॉट्स ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। दोनों के बीच सहज बातचीत और मुस्कुराते हुए अंदाज ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Entertainment News: मंडे टेस्ट में भी बरकरार रहा स्पाइडर मैन का जलवा, दुनियाभर में कमाई ने बनाया नया रिकॉर्ड

‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर भी चर्चा में हैं तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस शो में उनके साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित कलाकार भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में मल्लिका शेरावत के साथ वायरल वीडियो ने उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिलहाल, तेज प्रताप यादव या मल्लिका शेरावत की ओर से इस वीडियो के उद्देश्य या किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button