adevertisment Adevertiisment banner

चौपाल में आये अधिकारी की कार अनियंत्रित होकर घर मे घुसी, तीन घायल

कुशीनगर। कुशीनगर के सखवनिया बुजुर्ग के मुसहर बस्ती में चौपाल में आये ए.पी.ओ अरविन्द कुशवाहा की कार अनियंत्रित होकर सुभाष के घर में घुस गई, इस दौरान घर की चौकी पर बैठी तीन महिलाएं घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक घर में मौजूद चौकी पर घर की महिलाएं बैठी हुई थी। अचानक अनियंत्रित होकर कार घर में घुस गई जिससे कार की चपेट में आने से रामरती (70) सिरजावती (50) एवं कौशल्या (18) घायल हो गई।

घायलों को तुरन्त उपचार के लिये सखवनिया स्थित एक निजी चिकित्सक में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। चौपाल में अनियंत्रित होकर घर में घुसे कार से घायल होने की जानकारी वहां मौजूद किसी अधिकारियों को नही थी। गांव के कोटेदार द्वारा घायलों को अपने साधन से इलाज के लिए पहुंचाया गया।

इस दौरान घर में अनियंत्रित होकर घुसे कार से घायल होने की सूचना की किसी ने एस.डी.एम को दी, घायलों की सूचना अधिकारियों को मिलने के बाद भी अधिकारी संवेदनहीन बने रहे और किसी ने घायलो की सुध तक नहीं ली।

Related Articles

Back to top button