adevertisment Adevertiisment banner

रईस चंद्र के भाजपा में शामिल होने पर भड़के मंत्री नंद गोपाल नंदी, कहा- मेरे खिलाफ साजिश हो रही

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और योगी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्‍ता नंदी के नाराजगी खबरें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी है। दरसअल शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता रईस चंद्र शुक्‍ला ने भाजपा जॉइन कर ली। यह वही सपा नेता हैं जिन्‍होंने 2022 विधानसभा में नंदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस समय सपा में भी शुक्‍ला के खिलाफ आवाज उठी थी कि वह बीजेपी के एजेंट हैं।

इस पूरे मुद्दे को लेकर मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के मीडिया सलाहकार बालाजी केसरवानी ने बताया कि नंदी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शुक्‍ला को बीजेपी में शामिल कराने से पहले उन्‍हें विश्‍वास में नहीं ल‍िया गया। नंदी ने लिखित बयान जारी करके कहा है, ‘स्थानीय विधायक की अवहेलना और उपेक्षा की गई है, विपक्षी उम्मीदवार को पार्टी जॉइन कराना बेहद गंभीर प्रकरण है और गहरी साजिश है।’

नंदी ने इसे भाजपा की रीति और नीति के खिलाफ बताया है। उन्‍होंने कहा, पार्टी के लोकतांत्रिक मूल्यों में गहरी आस्था के सिद्धांत के खिलाफ फैसला लिया गया है, जो लोग पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाना चाहते हैं, और अपनी हठधर्मिता से पार्टी को लगातार पहुंचा रहे हैं उनकी घोर निंदा करता हूं। नंदी ने कहा यह रवैया पार्टी की मूल वैचारिकी और कार्य पद्धति के खिलाफ है।

Related Articles

Back to top button