adevertisment Adevertiisment banner

व्यापारियों को भयमुक्त व्यापार करने का अवसर दिया- ए.के. शर्मा

झांसी। मुक्ताकाशी मंच पर झांसी व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारी संवाद एवं भामाशाह अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 7 व्यापारियों को सम्मानित किया गया है। झांसी व्यापार मंडल के तत्वाधान में मनाए गए व्यापारी संवाद एवं भामाशाह अवार्ड में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ए.के शर्मा और झांसी सदर विधायक रवि शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए व्यापारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर ए.के शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों को भयमुक्त व्यापार करने का अवसर दिया है।आज व्यापारी बेखौफ होकर अपने व्यापार को कर सकते हैं। व्यापारी हो या फिर आम नागरिक,सभी के लिए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ध्यान में रखते हुए विकासकारी योजनाओं को लागू कर रही है।

कार्यक्रम में डॉ.ओपी सिंह, सुनील गुप्ता,हरिकृष्ण पुरोहित, लखन लाल गुप्ता, नीरज कक्कड़,महेश अग्रवाल और संतोष पुरी को भामाशाह अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर झांसी व्यापार मंडल के चेयरमैन,संजय अग्रवाल,प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू,प्रांतीय संयोजक राघव वर्मा,प्रांतीय महामंत्री नीरज स्वामी और प्रांतीय कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज रहे।

Related Articles

Back to top button