adevertisment Adevertiisment banner

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, 12 लोग जिंदा जले, बचाव कार्य जारी

जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस टैंकर ट्रेलर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस में सवार 12 लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर जाम लग गया. बताया जा रहा है कि टैंकर से टक्कर के बाद बस में आग लग गई। बस में हादसे के समय 25 लोग सवार थे। प्रशासन 10 लोगों को बाहर निकालने में सफल रहा है. बड़ी संख्या में पुलिसबल भी मौके पर पहुंच गया है।

रॉन्ग साइड से आ रहे टैंकर ने मारी टक्कर

बस में सवार एक यात्री ने बताया कि बस 9:55 पर बालोतरा से रवाना हुई थी। इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे टैंकर ने बस को टक्कर मार दी। जिसके बाद बस में अचानक आग लग गई आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिनटों में बस जलकर खाक हो गई. हालांकि, 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के साथ ही पचपदरा विधायक मदन प्रजापत प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई संभागीय आयुक्त समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनके शव को भी निकालने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button