adevertisment Adevertiisment banner

यूपी बोर्ड: कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को 20 नवंबर तक मिला परीक्षा फार्म भरने का मौका

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ से लेकर 12 तक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि छात्रों की मांग पर सचिव परिषद दिव्यकांत शुक्ला को तिथि विस्तार करने के लिए आदेश दिए गये थे, जिसके बाद अब छात्र 20 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कक्षा नौ से लेकर 12 तक छात्र पंजीकरण 20 नवंबर तक करवा सकते हैं, इस दौरान अगर कोई त्रुटि होती तो सुधार का मौका 24 नवंबर तक दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए कक्षा नौ से 11 के छात्रों को 50 रुपए और कक्षा 10 व 12 के छात्रों को 100 रूपए विलंब शुल्क भी देना होगा।

वहीं अंक सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को छोड़कर सभी प्रोन्नत श्रेणियों के छात्रों सहित वर्ष 2021 की परीक्षा में पंजीकृत हुये सभी श्रेणियों के छात्रो की सुविधा के लिये उन्हें एक बार पुनः वर्ष 2022 की परीक्षा में निःशुल्क बैठने का अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 की दिनांक 18 सितम्बर 2021 से 06 अक्टूबर 2021 के मध्य आयोजित करायी गयी अंक सुधार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों को वर्ष 2022 की परीक्षा में अंक सुधार हेतु पुनः सम्मिलित होने का अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button