adevertisment Adevertiisment banner

यूपी : डिप्टी सीएम ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, कहा- भ्रम फैला रहा विपक्ष

लखनऊ। हमीरपुर जिले के दौरे पर पहुंचे सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का यमुना पुल पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया, उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला हमीरपुर होते हुए राठ पहुंचा, राठ में उप मुख्यमंत्री ब्रह्मानंदजी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए, बाद में उच्च शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा संबंधी सख्त निर्देश दिए। शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए और शाम को महिला उपाध्यक्ष की बेटी की मौत पर परिजनों से मिलने उनके घर सुभाष बाजार जाकर सांत्वना दी।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बातचीत के दौरान कहा की, भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है, सारी दुनिया में अपनी सदस्यता के आधार पर सबसे बड़ी पार्टी है। विपक्ष की पार्टियों को अपने अस्तित्व का खतरा है, दूसरी पार्टियां दुष्प्रचार करके भ्रम फैलाना चाहती हैं, अबकी बार पिछली बार से भी बुरी पराजय आगामी विधानसभा चुनाव में दूसरी पार्टियों की होगी। पहले बड़े दलो के साथ मिलकर हारीं, अब छोटों के साथ मिलकर हारेगी। उनका निशाना समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन और अब छोटे दलों के साथ समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर था।

इससे पूर्व हमीरपुर जिले में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के निर्धारित प्रोटोकाल के अनुरूप जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। दिनेश शर्मा का काफिला जब हमीरपुर यमुना पुल पर पहुंचा तो यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दिनेश शर्मा ने राठ में शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर प्राथमिक माध्यमिक शिक्षा में सरकार द्वारा किये गए सुधारों पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button