adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS-अवैध निर्माण पर मदनी मस्जिद पर रविवार को चला बुलडोजर

UP NEWS- नगर पालिका के वार्ड नंबर 21गांधी नगर में करमहा चौक के पास बनी मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए रविवार को बुलडोजर चला।यहां भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
मदनी मस्जिद के नाम से जानी जाने वाली मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से किए जाने की शिकायत हाटा के रामबचन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से किया था कि एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा है जिसके बाद सरकार के निर्देश पर
जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग के द्वारा पैमाइश भी करायी गई। संबंधित पक्ष से राजस्व अभिलेख भी मांगा गया था। समस्त अभिलेख की जांच पड़ताल के बाद प्रशासन ने रविवार को अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए बुलडोजर चलवा दिया।

READ ALSO-Chhattisgarh: महाकुंभ से लाैट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

रविवार को नगर पालिका के सभी कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया और राजस्व कर्मचारीयों को मौके पर तैनात कर दिया गया जहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह, तहसीलदार नरेंद्र राम, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह,प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल, अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह की उपस्थिति में लगभग आधा दर्जन बुलडोजरों से दक्षिणी हिस्से को लगभग ग्यारह बजे से तोड़ना शुरू किया गया। मेन रोड की अधिकांश दुकानें बंद देखी गयीं।
चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस
हाटा-  शांति और सुरक्षा को लेकर नगर के मुख्य चौराहों एवं गलियों में फोर्स तैनात रही।इस दौरान आवागमन चालू रहा।

Related Articles

Back to top button