adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS-डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- औरंगजेब का महिमामंडन करने वालों को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा

UP NEWS-उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गुरुवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय दी। डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सच्चाई है और हर भारतवासी के मन में यह भावना है कि जो हमारा हक है, वह हमें मिलना चाहिए। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान का समर्थन करते हुए पीओके को लेकर सरकार की नीति पर भरोसा जताया।

कांग्रेस नेता द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यह उनका अपना मामला है और इस पर कांग्रेस को ही जवाब देना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी द्वारा औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान पर डिप्टी सीएम ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि औरंगजेब एक आक्रांता था, जिसने भारत की संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत कभी भी ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगा जो औरंगजेब का महिमामंडन करते हैं।

READ ALSO-UP NEWS- मेडिकल कालेज प्राचार्य ने रक्तदान के लिए लोगों से किया अपील

बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी को इस बयान पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और अब्बू आजमी को तत्काल पार्टी से निकाल देना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता सच्चाई को जानती है और किसी भी तरह की राष्ट्रविरोधी मानसिकता को स्वीकार नहीं करेगी

Related Articles

Back to top button