adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS-महाकुम्भ में अब तक कुल 62.06 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

UP NEWS-प्रयागराज महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। रविवार रात 08 बजे तक 1.32 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। त्रिवेणी के सभी घाटों पर स्नान जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल, जल पुलिस, गोताखोर, एनडीआरएफ की टीम लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगी हुई है।

अपर मेलाधिकारी महाकुम्भ विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि पतित पावनी मां गंगे, यमुना एवं अन्त:सलीला सरस्वती के पावन संगम में डुबकी लगाने के लिए लगातार श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। रविवार रात 08 बजे तक 1.32 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था में डुबकी लगा चुके है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस, गोताखोर, एनडीआरएफ और सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है।
READ ALSO-Jammu News-भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना
प्रयागराज महाकुम्भ में 144 वर्ष बाद ऐसे पावन पुण्य अवसर पर 23 फरवरी तक कुल 62.06 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी में अब तक डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल, आरएएफ, जल पुलिस गोताखोर, एन.डी.आर.एफ.को लगाया गया है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है कि स्नान करने के बाद घाट को खाली करके दूसरे श्रद्धालुओं को मौका दें।

Related Articles

Back to top button