adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS- बेटी का प्रवेश पत्र लेने जा रहे पिता की सड़क हादसे में हुई मौत

UP NEWS-जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी रहमानपुर निवासी 42 वर्षीय गजेंद्र सिंह शनिवार को अपनी पुत्री 16 वर्षीय शिवानी के साथ बाइक से महेवा के गुलजारी सिंह मदारी सिंह इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जोल्हुपुर मदारीपुर मार्ग पर गोरा कला के नून नदी पुल पार करके आगे बढ़ी तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
READ ALSO-UP NEWS- मोटरसाइकिल फिसलने से लोहे के तारों में फंसी गर्दन
टक्कर लगने से बाइक रोड के नीचे खंदक में चली गई व गजेंद्र सिंह व उसकी पुत्री शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गएं। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना कालपी पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तब तक गजेन्द्र की मौत हो चुकी थी। इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डाक्टर ने गजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की खबर घर पर लगी तो स्वजन में चीख पुकार मच गई। पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। पुत्र शिवम का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button