adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS-युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए करें प्रेरित : गिरीश चन्द्र यादव

UP NEWS- युवाओं को बेहतर संसाधन और कोच के साथ प्रशिक्षण दिया जाये तो उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। प्रदेश की योगी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए बराबर प्रयासरत है। इसलिए युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए प्रेरित करें और किसी भी प्रकार के संसाधन की समस्या आती है तो तत्काल अवगत कराएं। यह बातें रविवार को कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कही।

उन्होंने सर्किट हाउस के सभागार में कानपुर मण्डल के समस्त जनपदों के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग एवं खेल विभाग के जनपद स्तरीय एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। युवा कल्याण विभाग की समीक्षा में कानपुर मंडल के समस्त विकास खंडों की समीक्षा की गई। युवक एवं महिला मंगल दलों द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित करते हुए खेल गतिविधियां कराने के निर्देश दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा सामाजिक जागरुकता पैदा करने, सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहयोग करने, महानिदेशालय द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार कार्य करने के निर्देश समस्त विभागीय अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही विभागीय कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने को मंत्री ने कहा।
READ ALSO-New Delhi: सर्राफा बाजार में गिरावट से सस्ता हुआ सोना, चांदी ने लगाई जोरदार छलांग
मंत्री ने कहा कि खेल विभाग के जनपद मुख्यालय पर जो खेल के मैदान हैं वहां पर खेल की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय किया जाये। युवाओं को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाये। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में जहां पर भी संसाधन, कोच इत्यादि की कमी संज्ञान में आई है, उसकी शीघ्र ही पूर्ति की जाएगी, जिससे सरकार की मंशा के अनुरुप युवाओं को खेल से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। उन्होंने कहा कि पहले लोग कहते थे कि खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, इस परिभाषा को लोग बदलते हुये देख रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवा खेल से जुड़कर आज अपना अपने परिवार का, अपने गांव का व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

इस दौरान उपनिदेशक युवा कल्याण शिल्पी पांडेय, उपनिदेशक खेल आर0 एन0 सिंह एवं जनपद कानपुर नगर जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल सहित कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौन व फर्रुखाबाद के जिला युवा कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं व्यायाम प्रशिक्षक सहित समस्त जनपद के क्रीड़ाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button