adevertisment Adevertiisment banner

UP News-विद्यालय,बैंक,गांव व कस्बा आदि जगहों में भ्रमण कर मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक

UP News-मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अन्तर्गत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी व महिला बीट उपनिरीक्षक,आरक्षियों द्वारा चौराहों ,बस स्टैण्ड,टैक्सी स्टैण्ड,जिलाअस्पताल,विद्यालय,बैंक,गांव व कस्बा में भ्रमण कर/चौपाल लगाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस क्रम में थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा ग्राम बैगवा में, थाना मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस टीम द्वारा ग्राम पति का पुरवा में, थाना संदीपनघाट पुलिस टीम द्वारा ग्राम काजीपुर में, थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा चौराहा/कस्बा मंझनपुर में, थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में, थाना चरवा पुलिस टीम द्वारा ग्राम चराई में, थाना महेवाघाट पुलिस टीम द्वारा ग्राम सन्यासीपुर में एवं थाना कड़ाधाम पुलिस टीम द्वारा मां शीतलाधाम मेला क्षेत्र में जाकर भ्रमण कर,चौपाल लगाकर,कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं,बच्चियों,महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया तथा उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों अथवा थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया ।

read also-Lucknow News-सीएम योगी का महाकुंभ पर बड़ा बयान

महिलाओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 वन स्टाप सेन्टर, तथा (8) 112 पुलिस आपात कालीन सेवा आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन का मोबाइल पर उपयोग करने हेतु डेमो दिखाया गया एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (1)सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना (2)मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (3)अभ्युदय योजना (4)मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (5)निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना (6)राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना (7) आयुष्मान योजना आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

Related Articles

Back to top button