adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS-संगम में स्नान कर अभिभूत हुए गोवा के सीएम सावंत

UP NEWS-महाकुम्भ-2025 में देश-विदेश से दिग्गजों के आने का क्रम लगातार जारी है। महाकुम्भ में आने वाला हर एक व्यक्ति यहां की भव्यता व दिव्यता को अनुभूत करके मंत्रमुग्ध हो जा रहा है। यही कारण है कि इतने व्यापक स्तर पर हो रहे इस महाआयोजन को लेकर सीएम योगी और योगी सरकार के प्रयास, विजन व क्रियान्वयन की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं। शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी इस कड़ी का हिस्सा बने। महाकुम्भ का हिस्सा बनने, पुण्य की डुबकी लगाने और तीर्थराज प्रयागराज की दिव्यता को अनुभूत करने वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूरी कैबिनेट को लेकर आए। अपने अनुभव को अविस्मरणीय बताते हुए सावंत के कहा कि 50 करोड़ श्रद्धालुओं का इस महाआयोजन में आना इसकी व्यापकता व दिव्यता का प्रमाण है।

उन्होंने स्वयं व गोवा की जनता की ओर से सीएम योगी व योगी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इतने सुव्यवस्थित तरीके से इतना बड़ा आयोजन आयोजित कराने के लिए योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं और इस दिव्य, आनंद व उत्सव से भरे क्षण उपलब्ध कराने के लिए सीएम योगी को धन्यवाद।

प्रयागराज एयरपोर्ट पर कैबिनेट समेत पहुंचे सावंत
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट समेत महाकुम्भ में भाग लेने के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह आगे त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे और विधिवत स्नान किया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रयागराज में महाकुम्भ के महाआयोजन का हिस्सा बनने और अमृत स्नान को अनुभूत करने के लिए आया हूं। 144 साल बाद हो रहा यह महाआयोजन भव्य है, दिव्य है और लोगों को आनंदित कर रहा है। गोवा के लोगों को यहां स्नान करने आने के लिए ट्रेन की फैसिलिटी उपलब्ध कराई है। यहां आना और इस आनंदित करने वाले क्षण का हिस्सा बनना सभी के लिए सुखद अनुभव है।

READ ALSO-UP NEWS-पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारीअभिषेक गुप्ता

50 करोड़ श्रद्धालुओं का आना व्यापकता व दिव्यता का प्रमाण
महाकुम्भ में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आ चुके हैं। 13 जनवरी से यह महाआयोजन शुरू हुआ था और महाकुम्भ में अब तक आए कुल श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ को पार कर गई है। इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए गोवा के सीएम सावंत ने कहा कि यह इसका स्पष्ट प्रमाण है कि महाकुम्भ का महाआयोजन कितना विराट है, भव्य है और लोगों को आनंदित करने वाला है। उन्होंने कहा कि न केवल मैं बल्कि मेरा पूरा प्रतिनिधिमंडल यहां आकर बहुत प्रसन्न हैं। मैं गोवा के लोगों की ओर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उनके प्रयासों के कारण ही इतना बड़ा आयोजन इतने सुव्यवस्थित तरीके से हो रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने गोवा की ओर से महाकुम्भ के सफल आयोजन का धन्यवाद देते हुए हर दिन सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करने की कामना भी की।

Related Articles

Back to top button