adevertisment Adevertiisment banner

UP News: सीएम योगी दो दिवसीय भ्रमण पर कल पहुंचेंगे बलरामपुर, करेंगें समीक्षा बैठक

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय भ्रमण पर कल बुधवार को दोपहर बाद बलरामपुर पहुंचेंगे। बलरामपुर में विकास कार्यों का समीक्षा करेंगे,उसके उपरांत शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंच नवरात्रि की सप्तमी व अष्टमी को शक्ति की आराधना करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी की जा रही है।

UP News: also read- West Bengal: धरना स्थल से चौकी तक उठा ले गई पुलिस, बाद में लड़कर वापस ले आए डॉक्टर

कार्यक्रम को लेकर देवीपाटन पीठाधीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से कल गुरुवार को देवीपाटन मंदिर आगमन की सूचना मिली है । रात्रि विश्राम के उपरांत शुक्रवार को मुख्यमंत्री यहां से रवाना होंगे । जिसको लेकर मंदिर प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी कल बुधवार को दोपहर बाद पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से कार के द्वारा कलेक्ट सभागार में पहुंच अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान जिला अस्पताल के निरीक्षण की भी संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। समीक्षा कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देवीपाटन मंदिर द्वारा संचालित आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल के हेलीपैड पर पहुंचेंगे । वहां से मंदिर पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन अष्टमी पूजन कर यहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम की सूचना जारी नहीं हुई है। दोपहर बाद मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना है जिसको लेकर तैयारी चल रही है।

Related Articles

Back to top button