adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS-स्कूली वैन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल एक गंभीर

UP NEWS-बरसठी में मारुति वैन स्कूल वाहन एवं मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि स्कूल वाहन में सवार आधा दर्जन बच्चे भी घायल होना बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मछली शहर की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार एवं आदर्श विद्या मंदीर बडेरी की वाहन में टक्कर हो गयी। ष्षुक्रवार को पूर्वान्ह करीब 10 बजे बच्चों को लेकर पुलिस चैकी की तरफ से विद्यालय जा रहे स्कूल की वाहन और मोटरसाइकिल की बाजार में ही टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक 18 वर्षीय राहुल पाल पुत्र राम प्रसाद पाल पडूवा बेलवार सुजानगंज गंभीर रूप से घायल हो गया एवं मारुति वैन में सवार यू के जी का छात्र 7 वर्षीय रूपेश प्रजापतिएवं, 6 वर्षीय रुद्र प्रजापति पुत्र रवि प्रजापति उदयपुर रामपुर एल के जी का छात्र, 15 वर्षीया कक्षा आठ की छात्रा मुस्कान पुत्री दिनेश निवासी उतिरांई, अर्पित यादव कक्षा एक पुत्र दिनेश यादव उतिराई अर्जुन यादव कक्षा एक पुत्र विनोद उतिराई को भी चोटें आई है।

READ ALSO-UP News-प्रेम प्रसंग में किशोरों ने मारी थी युवक को गोली

जिनका प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया गया है वहीं मोटरसाइकिल सवार युवक राहुल पाल जिला अस्पताल में अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। बडेरी चैकी इंचार्ज ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेते हुए विधिक कार्यवाही किया

Related Articles

Back to top button