UP News: स्वतंत्रता दिवस पर उन्नाव पुलिस के नौ पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
UP News: Nine Unnao police personnel to be honoured on Independence Day.
UP News:स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उन्नाव पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत नौ पुलिसकर्मियों को उनकी सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न पदकों और प्रशंसा चिह्नों से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारत सरकार के गृह मंत्रालय और पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदान किए जाएंगे।
सम्मान पाने वाले पुलिस अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
वहीं निरीक्षक गोपनीय महेन्द्र नाथ गोस्वामी को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न स्वर्ण मिलेगा। उपनिरीक्षक संजय राय को गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उपनिरीक्षक अवध बिहारी निरंजन को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक विनोद यादव को गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न रजत और मुख्य आरक्षी विजय कुमार वर्मा को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा।
इसके अलावा मुख्य आरक्षी रोहित शर्मा को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न स्वर्ण तथा कांस्टेबल यशवीर सिंह को सराहनीय चिह्न रजत प्रदान किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाले ये सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रदान किए जा रहे हैं। सम्मान से पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह बढ़ने के साथ ही बेहतर सेवाओं के लिए प्रेरणा भी मिलेगी।
Read Also-UP News: स्वतंत्रता दिवस पर उन्नाव पुलिस के नौ पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित



