adevertisment Adevertiisment banner

Up News- प्रशासन ने सपा कार्यालय कराया खाली, कार्रवाई के दौरान कार्यकर्ताओं का हंगामा, जिलाध्यक्ष सहित कई हिरासत में

Up News-लंबे समय से चल रही मशक्कत के बाद आखिरकार बुधवार सुबह प्रशासन ने फोर्स की मौजूदगी में सपा जिला कार्यालय खाली कराकर अपने ताले जड़ दिए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने वहां हंगामा किया। पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित पंद्रह कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस वाहन से इन लोगों को पुलिस लाइन परिसर में ले जाया गया है। इस कार्रवाई के चलते नकटादाना चौराहा पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

 

प्रशासन ने पूर्व में दी गई चेतावनी के मद्देनजर बुधवार सुबह से ही शहर के नकटादाना चौराहा स्थित नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के आवास में संचालित किए जा रहे सपा जिला कार्यालय को खाली कराने के लिए भारी फोर्स तैनात कर दी। नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के नेतृत्व में टीम ने सपा कार्यालय खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।

इस दौरान वहां मौजूद सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे सपाइयों से पुलिस की धक्कामुक्की भी हुई। बाद में इन सभी को हिरासत में ले लिया गया। सपा कार्र्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में ले जाया गया है। कार्यालय पर अपना कब्जा कायम रखने के लिए समाजवादी पार्टी ने स्थानीय अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगाई।

पीलीभीत में कार्यालय खाली कराने के विरोध में हिरासत में सपा नेता। जागरण

जिलाध्यक्ष समेत पंद्रह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने सपा की याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने कार्यालय को 18 जून को खाली कराने के लिए नोटिस कर दिया था। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान नकटादाना चौराहा क्षेत्र में काफी देर कर अफरा तफरी का माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button