adevertisment Adevertiisment banner

UP News: दो वर्ष में उत्तर प्रदेश के रास्ते अमेरिका से भी अच्छे होंगे- नितिन गडकरी 

UP News: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को लाखों करोड़ की सड़क देना चाहता हूं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग पर लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में एक हजार करोड़ के मार्गों की मंजूरी दे रहा हूं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जल, जंगल पर आधारित विकास करना और निवेश लाकर विकास करना, दोनों ही क्षेत्रों में ​विकास कार्यों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ गया है। मैंने एक वाक्य अपने आफिस में लिखकर रखा है, अमेरिका के रास्ते अच्छे हुए तो अमेरिका धनवान हुआ है। दो वर्ष में उत्तर प्रदेश के रास्ते अमेरिका से भी अच्छे होंगे। सुखी, समृद्ध उत्तर प्रदेश बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार और अपराध पर नियंत्रण कर रामराज्य स्थापित किया हुआ है।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी लखनऊ में 1028 कराेड़ की विकास परियाेजनाओं के लाेकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में बाेल रहे थे। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि मैं कानपुर लखनऊ हाइवे से आया हूं। एआई एमजीसी का उपयोग कानपुर लखनऊ हाइवे पर हुआ है। जल्द इसे पूरा कर उद्घाटन करेंगे। मैं गारंटी देता हूं कि दस वर्षों तक कानपुर लखनऊ हाइवे पर गड्ढा नहीं होगा।

गडकरी ने कहा कि आज मैने मुख्यमंत्री योगी के सामने बात रखी है कि वाराणसी से कलकत्ता, गोरखपुर से सिलीगुड़ी के लाखों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एक ही दिन करेंगे। इस देश में रुपयों की कमी नहीं है। ईमानदार नेताओं की कमी है। इस देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। यह देश बदल रहा है। उत्तर प्रदेश भी बदल रहा है।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने अपने उद्बोधन में उत्तर प्रदेश के लिए घोषणाएं करते हुए कहा कि प्रयागराज से वाराणसी तक के छह लेन के कार्य को जल्द शुरू कराया जाएगा। आगरा अलीगढ़ मार्ग, बदायूं बरेली मार्ग, रायबरेली जौनपुर मार्ग, बरेली बाईपास, गोंडा में फोरलेन सहित उत्तर प्रदेश और लखनऊ के लिए विशेष रूप से एक हजार करोड़ के मार्गों की मांग पर मंजूरी दे रहा हूं। इसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मांग पर नैनी पर सामानांतर एक पुल बनेगा। दूसरे पुल के लिए अभी विचार करूंगा। उत्तर प्रदेश ब्रिज कारपोरेशन को कार्यदायी संस्था भी बना रहा हूं। इन कार्यों को समय से पूरा कराने का घोषणा करा रहा हूं।

UP News: also read- Chhava Film Box Office Collection: एतिहासिक पृष्ठिभूमि पर बनी फिल्म छावा रचेगी इतिहास, 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

इसी तरह अयोध्या में पंचकोसी मार्ग, जनकपुरी नेपाल के लिए मार्ग का कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। बौद्ध सर्किट के परियोजना को हमारी सरकार ने पूरा किया है। बौद्ध सर्किट के मार्गों को तैयार करने पर मुझे मलेशिया, सिंगापुर जैसे देशों से धन्यवाद संदेश आया है।

Related Articles

Back to top button