adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS-वाराणसी में पत्नी से वीडियोकॉल करके फांसी पर झूला युवक

UP NEWS-वाराणसी के सारनाथ में शुक्रवार की आधी रात पत्नी से विवाद के बाद युवक ने वीडियो कॉल करके फांसी लगा ली। पत्नी दूसरी ओर से चीखती चिल्लाती रही लेकिन युवक ने उसकी एक भी नहीं सुनी। उसे बच्चों की कसम भी दी लेकिन युवक ने फंदा गले में डाल या और झूल गया।
बताया कि युवक का शाम को ही पत्नी से मायके जाने की जिद को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद युवक काम की बात कहकर निकल गया था। पत्नी से विदाई के बारे में बात करते हुए वीडियो कॉल पर ही उसकी मौत हो गई। जब तक पड़ोसियों को लेकर पत्नी मौके पर पहुंची युवक की मौत हो चुकी थी।

READ ALSO-Up News- मक्का में 10 हजार मौतों पर खामोश रहने वाले अब हंस क्यों रहे हैं
घटना सारनाथ थाने के पास की है, जिसकी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पाकर युवक राकेश यादव के परिजन और ससुरालीजन भी मौके पर पहुंचे।
गाजीपुर के भुजारी (खानपुर) निवासी 28 वर्षीय राकेश यादव ने लमही निवासी सीमा प्रजापति से प्रेम विवाह किया था। राकेश ठेके पर शटरिंग का काम करता था। रात में सारनाथ थाने से सटे एक प्लाट की रखवाली करता था, जिसके लिए उसे पैसे मिलते थे।
उसने अकथा में किराये का कमरा लिया था। पत्नी सीमा से उसे 4 साल की बेटी ऋषिका और 2 साल का पुत्र ऋतिक है। प्रेम विवाह के कारण राकेश पत्नी को घर नहीं ले जाता था। मायके में रहने वाली सीमा इसके लिए दबाव बनाती थी तो विवाद होता था।
शुक्रवार रात भी दोनों में विवाद हुआ। सारनाथ थाने के निकट प्लाट के टिन शेड के कमरे से राकेश ने पत्नी को वीडियो कॉल किया और फंदे पर झूल गया। पत्नी ने भाई गोलू प्रजापति को जानकारी दी। गोलू ने सारनाथ थाने पर सूचना दी। मायके से लोग सारनाथ थाने पहुंचे।
पुलिस और मायके के लोगों को संबंधित प्लाट की जानकारी नहीं थी। लिहाजा करीब 4 घंटे तक सभी उसे ढूंढ़ते रहे। कई लोगों से पूछताछ में भोर में 4 बजे प्लाट की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने तलाश करते हुए शव को बरामद किया। पत्नी ने बताया कि उसने आखिरी बार कहा कि मैं जीते जी वहां नहीं जा सकता, मेरे मरने के बाद तुम वहीं रहना।

Related Articles

Back to top button