adevertisment Adevertiisment banner

UP News-सपा सरकार आने पर सफारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करेंगे: अखिलेश यादव

UP News-समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को देर शाम इटावा पहुंचे। उन्होंने लायन सफारी पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि सफारी में काफी सुधार और काम की जरूरत है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि सरकार (भाजपा) को सफारी का बजट बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफारी पार्क को विकसित करेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफारी पार्क का प्रचार प्रसार भी किया जायेगा।
read also-Rajasthan: चमत्कारिक सिद्धपीठ श्री फलौदी माता मंदिर में उमडे़ हजारों श्रद्धालु
सैफई में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर नेता जी को श्रद्धांजलि देने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा पहुंचकर सफारी पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा सरकार पर तंज कटे हुए कहा कि सफारी के लिए बजट बढ़ाना चाहिए क्योंकि अभी सफारी में काफी सुधार और काम की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर हम सफारी पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफारी का प्रचार प्रसार करेंगे। सफारी के अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर बनने से लोगों को यहां काफी संख्या में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

गठबंधन के साथ उपचुनाव की जीतेंगे हर सीट

यूपी में पर होने वाले 10 विधान सभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव में हर सीट पर गठबंधन का उम्मीदवार ही चुनाव जीतेगा।

Related Articles

Back to top button