adevertisment Adevertiisment banner

UP Politics -सुभासपा प्रमुख 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों के सवाल पर जवाब दे रहे हैं, उनका ये जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

UP Politics -सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब एक बार फिर से सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर कर विरोधी दलों के नेता उनपर सवाल खड़े कर रहे हैं. वीडियो में सुभासपा प्रमुख 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों के सवाल पर जवाब दे रहे हैं, उनका ये जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में जब उनसे सवाल होता है कि आप देख रहे हैं कि 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थी 600 दिनों से बैठे हुए लाठी खा रहे हैं. तब इस सवाल का जवाब देते हुए वीडियो में सुना जा सकता है कि सुभासपा प्रमुख बोल रहे हैं, ‘ऊ लाते खाने लायक हैं सब.’ उनके इस वीडियो वाले बयान पर अब जुबानीजंग तेज हो गई है. शिवपाल यादव ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘इतना असंवेदनशील व शर्मनाक बयान देने वालों से रोजगार देने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

बीजेपी पर उठे सवाल
वहीं यूपी कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला वाले अभ्यर्थी लात ही खाने लायक है- ओपी राजभर, सुभासपा अध्यक्ष (यूपी में भाजपा की सहयोगी दल). नोट: बोल ये रहे है पर शब्द भाजपा के है.’

पाल यादव आपका सम्मान हम करते है 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए सभी आंदोलन करने वाले नौजवानों के प्रतिनिधि मण्डल को लेकर माननीय ओम प्रकाश राजभर एक दर्जन बार माननीय मुख्यमंत्री से मिले जिसमें कोर्ट में चल रहे विवाद का समाधान का रास्ता निकालने के लिए कहा था.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘लेकिन इस आंदोलन में कुछ यादव समर्थक उस शिक्षक माँग को सपा का प्रायोजित कार्यक्रम बनाकर रख दिया सपा का टोपी,झंडा,और सपा नेता ज़िंदाबाद आंदोलनकारी ख़ुद करने लगे 69k शिक्षक भर्ती माँग के बहाने सपा ने राजनीति करना शुरू कर दिया. 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को न्याय सुभासपा ही दिलाएगी.’

Related Articles

Back to top button