adevertisment Adevertiisment banner

यूपी: प्रियंका गांधी रिहा, भाई राहुल के साथ लखीमपुर जाएंगी लखनऊ

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के परिजन से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद रिहा कर दिया गया है। उनको सोमवार सुबह सीतापुर में हिरासत में लेने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। राहुल गांधी को भी लखीमपुर जाने की इजाजत मिल गई है। राहुल लखनऊ पहुंच चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में अधिकारियों ने नेताओं को लखीमपुर जाने की मंजूरी देने का फैसला लिया है।

यूपी के गृह विभाग के मुताबिक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी गई है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्र की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। किसान संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं और किसानों के दबाव के चलते सरकार एक्शन ले सकती है।

इससे पहले राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में तानाशाही है। मंगलवार को पीएम मोदी लखनऊ में थे, लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों पर आक्रमण हो रहा है, उन्हें जीप के नीचे कुचला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button