UP Smart School: UP के स्मार्ट स्कूल प्लान पर CJP का सवाल, सौरव दास बोले- बजट और घोषणा में बड़ा अंतर?
UP Smart School: यूपी में शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज है। CJP के आरोपों और शिक्षा विभाग के जवाब के बीच स्मार्ट स्कूल योजना चर्चा में है।
UP Smart School: उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत संगठन के प्रवक्ता सौरव दास लगातार सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अब उन्होंने राज्य सरकार की स्मार्ट स्कूल योजना और उससे जुड़े बजट प्रावधान पर भी सवाल खड़े किए हैं।



