adevertisment Adevertiisment banner

यूपी : विधानसभा अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने प्रदेश के निवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने धनतेरस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी व समृद्धि होने की कामना की है।

अध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता माने जाते हैं और इस दिन को आयुर्वेद दिवस के रुप में भी जाना जाता है। श्रीसूक्त में वर्णन के अनुसार लक्ष्मी जी भय और शोक से मुक्ति दिलाती हैं कुबेर भी आसुरी प्रवृत्तियों का हरण करने वाले देव हैं इसीलिए उनकी भी पूजा का प्रचलन है। इस दिन देवताओं के निमित्त दीपदान भी किया जाता है। वही विधान सभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने धनतेरस के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।

उपाध्यक्ष अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि एवं यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति एवं धन-धान्य की अपार अभिवृद्धि का कारक बने। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने धनतेरस के पुनीत पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं है। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि धनतेरस का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाये।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने धनतेरस के पुनीत पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं है।श्री टण्डन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि धनतेरश का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाये।

Related Articles

Back to top button