adevertisment Adevertiisment banner

उत्तर प्रदेश : मेरठ में सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। आश्चर्य की बात है कि गाड़ी में अपनी मां के साथ बैठा सात माह का बच्चा बच गया। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने आज यहां बताया कि बिजनौर के मौहल्ला मिर्दगान निवासी जहीर खान का दुबई में फर्नीचर का कारोबार है और वह इन दिनों अपने घर आये हुए थे।

सोमवार को उनकी वापसी की फ्लाइट थी और बेटे समेत परिवार की महिलाएं उन्हें छोड़ने रविवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट ब्रेजा कार से गये थे। बताया गया है कि एयरपोर्ट से वापस लौटते समय दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर यहां परतापुर टोल के पास कार चालक बिजनौर निवासी ताजीम को झपकी आ गई और कार साइड में खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार के पड़खचे उड़ गये और उसमें सवार तमाम लोग बुरी तरह कुचल गये।

कार में जहीर की बेटी अल्मास, उसका पति गुलशन, छोटी बहन फाजला, सास नसीमा, और भाई की बेटी जुबेरिया सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अल्मास का सात माह का बेटा उमेर सही सलामत रहा। जहीर की पत्नी गुलशन समेत परिवार के अन्य सदस्य पीछे आने वाली स्विफ्ट में सवार थे जिन्होंने मौके पर पहुंच कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और कार सवार बच्चे उमेर को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है

Related Articles

Back to top button