adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand: जेपी कंपनी के एक कर्मी ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

Uttarakhand: जेपी कंपनी के एक कर्मी ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांचचमोली जिले के ज्योतिर्मठ स्थित मारवाड़ी इलाके में जेपी कंपनी के एक कर्मी ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर ज्योतिर्मठ कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

वर्चुअल थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को जेपी कंपनी के परिसर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस बल माैके पर पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। मृतक की पहचान रूद्रप्रयाग जिले के खडिया गांव निवासी 55 वर्षीय विजय सिंह राणा, पुत्र मुरली सिंह राणा के रूप में हुई, जाे कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्य करता था और अपने परिवार के साथ कंपनी के फैमिली क्वार्टर में रहता था।

Uttarakhand: also read- Kolkata: आरजी कर कांड में जान बूझकर कम रोशनी में किया गया पोस्टमार्टम, CBI की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

परिजनों ने बताया कि विजय सिंह राणा सुबह बिना किसी काे बताये घर से बाहर निकले थे। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणाें की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button