adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand: देहरादून में सड़क सुरक्षा के लिए अभियान तेज, डिवाइडर निर्माण सहित कई उपाय

Uttarakhand: जिले में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके निर्देशानुसार, जिले में सड़क सुधार और सुरक्षा से जुड़े कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। राजपुर रोड पर सड़क क्रॉसिंग और ओवर राइडिंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए डिवाइडर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस डिवाइडर से न केवल सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी बल्कि यातायात भी सुचारू रूप से चल पाएगा।

साईं मंदिर रोड और मसूरी मैक्स अस्पताल रोड पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इन ब्रेकर्स से तेज गति से चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगा है और लोगों को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिलने लगी है।

सड़क सुरक्षा कार्यों की निगरानी के लिए उप जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी कुमकुम जोशी और अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी स्वयं निर्माण स्थलों का दौरा कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जा रहा है।

Uttarakhand: also read- Kolkata: राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अस्वीकार्य नामों को वीसी नियुक्ति से बाहर रखने के संकेत दिए

जीर्ण-शीर्ण डिवाइडर की जगह नई डिवाइडरराजपुर रोड पर पुराने और जिर्णशीर्ण डिवाइडर को हटाकर नए डिवाइडर लगाने का काम योजना के तहत जारी है। यह कार्य वाहन चालकों के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, ज़ेब्रा क्रॉसिंग और स्टॉप लाइन जैसे कार्य तेज़ी से कर रहा है। हमारा उद्देश्य सुरक्षित सड़कों और सुगम यातायात सुविधा का निर्माण करना है।

Related Articles

Back to top button