adevertisment Adevertiisment banner

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश होने की जताई संभावना, रेड अलर्ट जारी

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी वो सही साबित हो रही है। शुक्रवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई थी ,अब भारी बारिस हो रही है। वहीं, गढ़वाल के चमोली जिले और कुमाऊं के बागेश्वर के साथ मैदानी जिले ऊधमसिंहनगर में भी भारी बारिश हो रही हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इन जिलों में नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोग अलर्ट रहें। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। जबकि देहरादून सहित कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button