adevertisment Adevertiisment banner

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने शपथ लेने से पहले दोनों पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की. पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की. धामी ने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ये मुलाकात की है. धामी ने ट्वीट कर तीरथ सिंह और त्रिवेंद्र सिंह से मुलाकात की जानकारी दी है.

सबसे पहले वो तीरथ सिंह रावत से मिले. पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा, “आज उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री तीरथ सिंह रावत जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त कर कृतार्थ हुआ” इसके बाद वो त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले. धामी ने कहा, “उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री तीरथ सिंह रावत जी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु मुलाकात की.”

आज शाम लेंगे सीएम पद की शपथ
गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी आज शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. देहरादून में शनिवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर मुहर लगी. इसके बाद वो राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया. बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा से दो बार विधायक रह चुके हैं. पुष्कर सिंह धामी का जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ था. वो बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. कॉलेज के दिनों में ही ABVP से जुड़े.

Related Articles

Back to top button