Varanasi News : वाराणसी के डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड
Varanasi News : वाराणसी के चिकित्सक एवं लेखक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को आईएमए ने नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड के लिए चुना है। 26 दिसंबर को मुंबई में मिलेगा सम्मान।

Varanasi News : काशी के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं लेखक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को चिकित्सा शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मुख्यालय, नई दिल्ली ने उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष देश के एक चिकित्सा शिक्षक को प्रदान किया जाता है।
डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को 26 दिसंबर को मुंबई में आयोजित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में यह सम्मान दिया जाएगा। उनके चयन से चिकित्सा जगत और काशी में खुशी का माहौल है।
पहले भी मिल चुके हैं कई राष्ट्रीय सम्मान
डॉ. मनोज को इससे पहले आईएमए मुख्यालय की ओर से ऑनरेरी प्रोफेसर की उपाधि, नेशनल एकेडमिक अचीवमेंट अवार्ड और चिकित्सक दिवस पर बेस्ट डॉक्टर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। चिकित्सा शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस बार राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।
उनकी इस उपलब्धि पर गुरु प्रोफेसर वीपी सिंह, पद्मश्री प्रोफेसर श्याम सुंदर अग्रवाल, पद्मश्री कमलाकर त्रिपाठी, आईएमए बनारस शाखा के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, सचिव अरुण कुमार त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीके तिवारी, डॉ. भानु शंकर पांडेय, प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. रवि प्रकाश खुराना, डॉ. शालिनी खुराना और राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य डॉ. शिप्रा धर ने बधाई दी है।
इसके अलावा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. एके सिंह, पंकज सिंह, विवेक सूद और शशि शंकर पटेल समेत अनेक चिकित्सकों एवं गणमान्य लोगों ने उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।



