International News: ताश के पत्तों की तरह ढही 22 मंजिला इमारत, वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, हजारों मौतों का दावा

वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 22 मंजिला इमारत ढही, हजारों लोगों के हताहत होने का दावा

International News: वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। रिक्टर स्केल पर 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो बड़े झटकों ने कुछ ही सेकेंड में कई शहरों को हिला कर रख दिया। इस आपदा में सबसे भयावह दृश्य उस समय सामने आया जब एक 22 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत गिरने के दौरान चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

एक मिनट में आए दो बड़े झटके

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, पहला भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 6:04 बजे आया, जिसकी तीव्रता 7.1 मापी गई। इसका केंद्र मोरोन के पास लगभग 13 किलोमीटर की गहराई में था।

इसके ठीक एक मिनट बाद दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.5 दर्ज की गई। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया।

काराकस में सबसे ज्यादा नुकसान

राजधानी काराकस और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। कई इमारतें जमींदोज हो गईं, जबकि दर्जनों इमारतों में गंभीर दरारें आ गई हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, कई इलाकों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।

एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

काराकस के माइकेटिया एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में भूकंप के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया। लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए और पूरे टर्मिनल में दहशत फैल गई।

हजारों मौतों का दावा, आधिकारिक आंकड़े का इंतजार

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में हजारों लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। राहत एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं।

International News: ईरान–अमेरिका डील के बीच बड़ा कूटनीतिक कदम! खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए PM मोदी को मिला न्योता

जापान में भी आया भूकंप

इसी बीच जापान के उत्तरी तट के पास भी 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। हालांकि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

वेनेजुएला में आए इस विनाशकारी भूकंप ने एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं की भयावहता को उजागर कर दिया है। राहत कार्य जारी है, और दुनिया भर की नजरें अब वहां के हालात पर टिकी हुई हैं।

Written By: Ekta Verma

Related Articles

Back to top button