West Bengal Voter List: वोटिंग से पहले बढ़ी बंगाल की वोटर लिस्ट, 7 लाख नए नाम जुड़े

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़ा इजाफा हुआ है, अब राज्य में 6.82 करोड़ से ज्यादा मतदाता दो चरणों में मतदान करेंगे।

West Bengal Voter List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चुनाव से ठीक पहले करीब 7 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 6.82 करोड़ से अधिक हो गई है। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की ओर से साझा की गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार, नए जुड़े मतदाताओं में से लगभग 3.22 लाख लोग पहले चरण में मतदान करेंगे, जबकि करीब 3.88 लाख मतदाता दूसरे चरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हालांकि आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन नए मतदाताओं में कितने पहली बार वोट डालने वाले युवा हैं। साथ ही यह भी जानकारी नहीं दी गई कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कितने आवेदन प्राप्त हुए और कितने अस्वीकृत किए गए।

राज्य में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं, जो पहले की तुलना में कम समय में पूरे होने वाले हैं। पहला चरण 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा, जिसमें 152 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण 29 अप्रैल 2026 को होगा, जिसमें 142 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी।

चुनाव की मतगणना 4 मई 2026 को की जाएगी, जबकि पूरी चुनाव प्रक्रिया 6 मई तक पूरी होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 148 सीटों की आवश्यकता होगी।

Also Read: Entertainment/Lifestyle Updates: कौन हैं Sadhvi Satish Sail? Miss India 2026 की जीत से लेकर राजनीति कनेक्शन तक पूरी कहानी

गौरतलब है कि पिछली बार 2021 में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में कराए गए थे, लेकिन इस बार चुनाव को सिर्फ दो चरणों में पूरा करने की योजना बनाई गई है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर भी नई रणनीति अपनाई गई है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button