adevertisment Adevertiisment banner

West Bengal: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक घायल

West Bengal: बीरपाड़ा के पुराना बस स्टैंड इलाके में मंगलवार दोपहर डंपर की चपेट में आने से एक युवक बाल-बाल बच गया। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम गंगामुंडा (23) है। वह फालाकाटा ब्लॉक के तासटी चाय बागान का रहने वाला है।

West Bengal: also read- Haridwar: भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पन्त की जयंती मनाई

ग्रामीणों के अनुसार, युवक बाइक से बीरपाड़ा के पुराना बस स्टैंड इलाके से गुजर रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार एक डंपर ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। घटना इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में युवक की जान बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल गए। युवक को बरामद कर बीरपाड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया। बीरपाड़ा थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button