adevertisment Adevertiisment banner

पैगंबर मुहम्मद का स्केच बनाने वाले विल्क्स की सड़क दुर्घटना में मौत

स्टॉकहोम। पैगंबर मुहम्मद का स्कैच बनाने वाले स्वीडन के कार्टूनिस्ट लार्स विल्क्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। द वाशिंगटन टाइम्स ने स्वीडिश मीडिया का हवाले से यह रिपोर्ट दी है। विल्क्स 75 वर्ष के थे। दुर्घटना रविवार को दक्षिणी स्वीडन के मार्करीड शहर के पास उस समय हुई जब वह पुलिस सुरक्षा में कार द्वारा कही जा रहे थे। द डेगन्स न्यहेटर (डीएन) दैनिक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विल्क्स के साथी ने उसकी मौत की पुष्टि की है। स्वीडन पुलिस ने दुर्घटना की सूचना दी है लेकिन कोई नाम नहीं जारी किया है।

पुलिस ने कहा, “रविवार दोपहर को मार्करीड के बाहर ई4 पर एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। दक्षिण क्षेत्र में हुई दुर्घटना के समय कार में संरक्षित व्यक्ति के साथ दो पुलिस अधिकारी यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई है।” पुलिस ने अनुसार अभी यह पता नहीं चला है कि यह हादसा कैसे हुआ और मामले की जांच की जा रही है। वर्ष 2007 में पैंगबर मुहम्मद का स्कैच बनाने के बाद कई मुस्लिमों की नाराजगी के कारण विल्क्स को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी।

Related Articles

Back to top button