adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS-पत्नी छोड़ने वाले महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं – रीबू श्रीवास्तव

समाजवादी पार्टी की महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव ने कहा की आज पत्नी छोड़ने वाले महिला आरक्षण की बात करते हैं, आज प्रधानमंत्री जी खुद अपनी पत्नी को छोड़कर बाकी महिलाओं को इन्साफ और आरक्षण देने की बात कर रहे हैँ।

UP NEWS-कैसरगंज लोकसभा के विधानसभा तरबगंज के खजुरी ग्रामसभा में लोकसभा की तैयारी बैठक में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव ने कहा की आज पत्नी छोड़ने वाले महिला आरक्षण की बात करते हैं, आज प्रधानमंत्री जी खुद अपनी पत्नी को छोड़कर बाकी महिलाओं को इन्साफ और आरक्षण देने की बात कर रहे हैँ।

आज समाज में महिला वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है, महिलाओं को उज्ज़वला के नाम पर ठगा गया है, महिलाओं को महंगाई की सबसे बड़ी मार झेलनी पड़ रही है, महिला आज विवश है कि वो कैसे अपने घर की रोजी-रोटी चलाएं।

समाजवादी पार्टी के नेता सूरज सिंह ने खजुरी में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया, सूरज सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से देश की महिलाओं ने हर क्षेत्र में झंडा गाड़ा है वो दिन दूर नहीं जब महिला इस देश का प्रतिनिधितव करेंगी।

जिलाध्यक्ष महिला सभा किसलय तिवारी ने कहा कि गोण्डा के हर बूथ पर महिलाओं की कमेटी बनाकर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की जाएगी। प्रदेश सचिव महिला सभा सविता श्रीवास्तव ने कहा कि अब महिला भाजपा के झाँसे में आने वाली नहीं है इस बार महिला सपा के पक्ष में मतदान करेंगी।

पूर्व मन्त्री स्मृतिशेष पंडित सिंह जी के आवास पर जिले की कमेटी का प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।

श्रीमती संध्या यादव शुभि कक्कड़ साधना सिंह उषा सिंह सरोज यादव सरिता शर्मीला आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button