adevertisment Adevertiisment banner

कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल ने गुरुद्वारे पर मत्था टेक कर लिया जीत का आशीर्वाद

गाजियाबाद , एक संदेश ब्यूरो/लायक हुसैन। शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी रविवार सुबह शिब्बन पुरा वार्ड नो स्थित गुरुद्वारे में पहुंचे और वहां मत्था टेका सुशांत गोयल ने वहां लंगर छका और मौजूद गणमान्य लोगों से जीत का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास करने में विश्वास रखते हैं सुशांत गोयल ने लोगों से आशीर्वाद लेते हुए वायदा किया कि यदि वे चुनाव जीतते हैं तो बिना किसी भेदभाव सर्व समाज के लोगों का विकास किया जाएगा सुशांत गोयल ने लंगर में सेवा की और वहां पत्तल उठाए सुशांत गोयल ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है उनका पूरा परिवार सेवा करने में हमेशा आगे रहा है

एक सेवक के रूप में वे जनता की सेवा करने का मन बना चुके हैं यदि जनता उन्हें मौका देती है तो गाजियाबाद का विकास सेवा भाव के साथ किया जाएगा इसके बाद सुशांत गोयल ने वार्ड नो क्षेत्र में जनसंपर्क किया जनसंपर्क के दौरान कई स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया गया जगह जगह उन्हें फूल मालाएं पहनाई गई और लोगों ने उनकी जीत सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जो प्यार और समर्थन उन्हें जनता से मिल रहा है इससे लगभग तय हो गया है कि शहर विधानसभा सीट पर उनकी जीत पक्की है कांग्रेस प्रत्याशी ने इस दौरान महिला और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया कांग्रेस की नेत्री सीमा शर्मा ने उन्हें वार्ड 9 में लोगों से मिलवाया और वहां की समस्याओं के बारे में जानकारी दी कांग्रेस प्रत्याशी ने क्षेत्र की समस्याओं को जल्द से जल्द सही कराने का आश्वासन लोगों को दिया उन्होंने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जनता के साथ भेदभाव किया है वह बिना किसी भेदभाव क्षेत्र की सेवा करेंगे और सभी समस्याओं का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता होगी इस दौरान वहां पर गुरुद्वारे के प्रधान रविंद्र सिंह, पलविंदर सिंह, जगतार सिंह भट्टी,तरसेम सिंह मन मोहन सिंह अमित भारद्वाज, बृज मोहन गुप्ता थे।

Related Articles

Back to top button