adevertisment Adevertiisment banner

गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया नामांकन

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर सदर सीट से शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे योगी आदित्यनाथ के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैदल ही अमित शाह के साथ गोरखपुर कलेक्ट्रेट नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। अमित शाह के साथ धर्मेन्द्र प्रधान भी थे। सीएम योगी आदित्यनाथ को इस दौरान वहां पर आधिकारिक प्रोटोकॉल नहीं दिया गया। यहां पर योगी आदित्यनाथ बतौर यूपी के सीएम नहीं, बल्कि एक उम्मीदवार के रूप में पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से शुक्रवार को नामांकन किया। उन्होंने दो सेट में पर्चा भरा है। इस दौरान सुरक्षा के कड़ेे इंतजाम थे। नामांकन में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था में आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस) के कमांडो तैनात थे। इस दौरान हरिओम नगर से कचहरी चौराहे की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित थे। गृह मंत्री अमित शाह का इस दौरान पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण के तहत जिले में अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर विधानसभा क्षेत्र से पहले ही दिन नामांकन किया। दोपहर 12.45 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और दो सेट में नामांकन किया। नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री भी नामांकन कक्ष में मौजूद रहे। पहले दिन और किसी ने पर्चा तो दाखिल नहीं किया लेकिन विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कुछ संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा।

Related Articles

Back to top button