adevertisment Adevertiisment banner

चार आतंकियों समेत सात गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कश्मीर से आतंकवादी संगठन अल बद्र के चार संदिग्ध आतंकवादियों और तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के सोपोर में अल बद्र मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 92वीं बटालियन, जम्मू-कश्मीर पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान शुरु में रावूचा रफियाबाद में आतंकवादियों के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद सहित कई आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों की पहचान रावूचा रफियाबाद के वारिस तांत्री, सोपोर में नौपोरा के अमीर सुल्तान वानी और चोंतीपोरा हंदवाड़ा के तारिक अहमद भट के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान इन तीनों ने खुलासा किया कि वे पिछले दो सालों से पाकिस्तान के यूसुफ बलौसी और अनंतनाग के खुर्शीद जो अभी पाकिस्तान में है के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें रफियाबाद सोपोर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए और अल-बद्र में युवाओं की भर्ती करने के लिए कहा गया था। पुलिस ने बाद में कहा कि एक अन्य आतंकवादी अशरफ नजीर भट और तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button