adevertisment Adevertiisment banner

दरभंगा: भरवाड़ा PNB बैंक के Branch Manager को प्रेम प्रसंग के चक्कर में फैजाबाद पुलिस उठा ले गयी

दरभंगा: जिले में भरवाड़ा नगर पंचायत स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार को यूपी स्थित फैजाबाद जिले की पुलिस प्रेम प्रसंग मामले में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।

सहायक मैनेजर संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि प्रबंधक कुंदन कुमार शाखा पर साढे़ नौ बजे सुबह तक प्रतिदिन मुजफ्फरपुर के बोचहां स्थित अपने निवास स्थान से भरवाड़ा पहुंच जाते थे। गुरुवार सभी कर्मी साढे नौ बजे तक बैंक पहुंच गए। लेकिन दस बजे तक प्रबंधक कुंदन कुमार जब शाखा नहीं पहुंचे तब नियमानुसार दरभंगा एचआरडी को जानकारी दी गई।

एचआरडी ने शाखा प्रबंधक के स्वजन से संपर्क किया तो पता चला कि बैंक मैनेजर कुंदन कुमार अपने निवास से स्कूटी लेकर साढे़ सात बजे भरवाड़ा शाखा ड्यूटी पर प्रस्थान किए थे। लेकिन बैंक में गुरुवार को शाम तक नहीं पहुंचे। मामले की जानकारी मिलते ही बोचहां से पत्नी सहित स्वजन ने खोजबीन प्रारंभ कर अन्य बैंक कर्मियों के साथ सिंहवाड़ा थाना की पुलिस से संपर्क स्थापित मामले से अवगत कराया। जब सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने प्रबंधक के मोबाइल लोकेशन का पता किया तो वह मुजफ्फरपुर गायाघाट थाना अंतर्गत बेरूआ के पास का दिख रहा था।

जिसके आलोक में स्वजन तलाश करते जब बेरूआ पहुंचे तो वहां एक होटल पर शाखा प्रबंधक की स्कूटी लगी थी। होटल कर्मी ने बताया कि बोचहां से पीछा करते आ रही पुलिस शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार को अपने साथ ले गई है। देखने से यूपी के फैजाबाद की पुलिस थी। उक्त प्रबंधक कुछ साल पहले फैजाबाद में कार्यरत थे। जहां एक युवती से प्रेम प्रसंग के बाद वहां के स्थानीय थाना में केस दर्ज हुआ था।

दरभंगा: also read- नवादा: 39 में परिनिर्वाण दिवस पर सत्संग समारोह का नवादा में तांता

इसके आलोक में मोबाइल लोकेशन पर पुलिस तलाश कर रही थी। इधर मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बैंक मैनेजर का अपहरण नहीं हुआ है। यूपी फैजाबाद के कोतवाली थाना में मैनेजर कुंदन कुमार के खिलाफ किसी युवती द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके आलोक में शाखा प्रबंधक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर वहां की पुलिस दरभंगा मुजफ्फरपुर फोरलेन के पास गिरफ्तार कर स्कूटी को होटल पर लगा दी है। अधिकारिक रूप से कोई जानकारी बोचहा पुलिस को नहीं दी गई है। इस आशय की पुष्टि सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने भी की है।

Related Articles

Back to top button