adevertisment Adevertiisment banner

मोदी सरकार बना रही दो हिंदुस्तान : राहुल गांधी

देहरादून। कांग्रेस के स्टार प्रचारक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुरुवार को हरिद्वार जिले के मंगलौर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बना रही है। एक अरबपतियों का और दूसरा बेरोजगारों का।राहुल गांधी ने कहा, मोदी बोलते हैं 70 साल में कुछ नही हुआ। ये सड़कें जादू से बनी क्या। कौन सी दुनिया में रहते हैं मोदी। कोरोना आया लाइट जलवाई, ताली बजवाई। राहुल बोले चार लाख युवाओं को उत्तराखंड में रोजगार देंगे। प्रदेश में 500 का गैस सिलिंडर मिलेगा। न्याय योजना लाए हैं। पांच लाख परिवारों को हमारी पार्टी 40 हजार की धनराशि देगी।राहुल गांधी ने कहा उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री बदले, क्योंकि वे भ्रष्‍टाचार में संलिप्त थे। दिल्ली में सरकार नहीं राजा बैठा है। हमें गरीबों की सरकार, रोजगार दिलाने वालों की सरकार चाहिए। किसानों से पूछा, मोदी सरकार ने क्या मदद की। तीन कानून लाए। राहुल ने कहा, मुझे नरेन्द्र मोदी से डर नहीं लगता, हंसी आती है घमंड देख कर उनका।राहुल ने कहा कोरोना में जब वेंटिलेटर, दवा, आक्सीजन की जरूरत थी, सरकार कहां थी। यह काम सरकार का था, पर हमने कि‍या। अब सरकार बोलती है कि‍ ऐसा क्यों किया। यूपीए की सरकार ने 23 करोड़ को गरीबी से निकाला। मोदी सरकार ने फिर इन्हें गरीबी में धकेला ।राहुल ने कहा कोरोना आया, मोदी बोले थाली बजाओ, मोबाइल की लाइट जलाओ, ये मोदी कि सच्चाई है।राहुल बोले, नोटबंदी में कोई अरबपति लाइन में लगा क्या। कालाधन बंद हो गया क्या। जीएसटी लागू कर काम धंधे ठप किए। युवा बेरोजगार हो गए।राहुल ने कहा, मुझ पर ईडी का दबाव नहीं चलता, में दबाव में नही आता। मोदी ने नोटबंदी कर देश को बर्बाद किया। राहुल गांध ने कहा कि गरीबों के लिए देश मे जगह नहीं है। चीन ने भारत की जमीन दबाई है। नरेन्द्र मोदी उस पर नहीं बोलते।

Related Articles

Back to top button