adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या में जमीन खरीद घोटाला गंभीर मामला : मायावती

लखनऊ। लखनऊ में गुरुवार को पार्टी के 18 मंडल इंचार्ज तथा 75 जिलाध्यक्ष के साथ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बैठक की। माल एवेन्यू में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इस बैठक के बाद मायावती ने मीडिया को भी संबोधित किया और पार्टी की तैयारी पर जानकारी देने के साथ रामनगरी अयोध्या में जमीन खरीद के घोटाले पर अपनी मांग को बताया। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि अयोध्या में बने रहे राम मंदिर के आपसाप की जमीन खरीद के घोटाले में बड़े लोगों का नाम आना एक गंभीर मामला है। अब तो इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि इस बड़े प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दखल दे। सुप्रीम कोर्ट को केन्द्र तथा राज्य सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेने के लिए निर्देश देना चाहिए। यह तो करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है। अयोध्या में नेताओं और अफसरों द्वारा जमीन खरीदने के मामले में मायावती ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को दखल देना चाहिए। रिटायर्ड जजों की कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई जानी चाहिए।अगर गड़बड़ियां मिलती है सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए । फोन टैपिंग मामले पर भी मायावती ने कहा कि जब कांग्रेस केंद्र सरकार में रहती है वह भी इसी तरीके के हथकंडे अपनाती है और अब भाजपा भी वही रही है । यह दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने के मामले पर मायावती ने समर्थन किया है।

Related Articles

Back to top button