adevertisment Adevertiisment banner

कनाडा में गायक गिप्पी ग्रेवाल के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली जिम्मेवारी

कनाडा में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के lबंगले पर फायरिंग की गई है और इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. बताया जा रहा है कि कनाडा के वैंकुवर के व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल का बंगला है, जहां पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि यह गोलीबारी उसने करवाई है. बिश्नोई ने लिखा, “हां जी सत श्री अकाल राम राम सबनू, आज वैंकुवर व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगलो पर फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने करवाई है.” उसने आगे लिखा, “सलमान खान को बहुत भाई भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुम्हें तेरा भाई, और सलमान खान को भी मैसेज है कि तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी हेल्प कर देगा, कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे. सिद्धू मूसेवाला के मरने पर बहुत ओवर एक्टिंग की है तुमने, तुम्हें सब पता है कि कितना अहंकारी बंदा था, इसके कौन-कौन से क्रिमिनल बंदों के साथ ये टच में था.” बिश्नोई ने कहा, “जब तक विक्की मिड्‌डूखेड़ा जी रहा था, तुम आगे-पीछे फिरते थे, बाद में सिद्धू का ज्यादा दुख हो गया तुम्हें. रडार में आ गया तू भी अब बताते हैं तुम्हें, ये ट्रेलर दिखाया है तुम्हें, अब फिल्म जल्द रिलीज होगी. किसी भी देश में भाग जाओ , याद रखना मौत को किसी जगह का वीजा नहीं लेना पड़ता, इसको जहां आना है आ जाना है.” ग्रेवाल पंजाबी गायक और अभिनेता हैं. वे मूल रूप से पंजाब में मोहाली के रहने वाले हैं. ग्रेवाल को पहले भी गैंगस्टर से धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई थी. वे फिलहाल कनाडा में हैं▪️

Related Articles

Back to top button