Varanasi News: अनंत अंबानी ने श्री काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दरबार में लगाई हाजिरी, लिया आशीर्वाद
Varanasi News: Anant Ambani pays a visit to the shrines of Shri Kashi Vishwanath and Goddess Annapurna, seeks blessings.
Varanasi News:देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे पुत्र अनंत अंबानी ने सोमवार शाम धर्मनगरी काशी पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और मां अन्नपूर्णा के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक कर परिवार और देश में सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।
अनंत अंबानी सबसे पहले मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। यहां 21 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज के सानिध्य में 11 वैदिक ब्राह्मणों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया। अनंत अंबानी ने माता अन्नपूर्णा मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर कुमकुम से पूजा की। इसके बाद अनंत अंबानी ने मां अन्नपूर्णा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।दर्शन-पूजन के उपरांत महंत शंकर पुरी महाराज ने उन्हें मां का प्रसाद एवं उत्तरीय भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। अनंत अंबानी के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। श्री काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह नदेसर स्थित एक होटल के लिए रवाना हो गए।



