Entertainment News: फिल्म ‘ईठा’ में दिखेगी महाराष्ट्र की तमाशा संस्कृति की अनकही दुनिया
Entertainment News: The untold world of Maharashtra's 'Tamasha' culture to be showcased in the film 'Eetha'
Entertainment News:निर्देशक लक्ष्मण उतेकर अपनी आगामी फिल्म ‘ईठा’ के जरिए महाराष्ट्र की पारंपरिक तमाशा कला और उससे जुड़े लोगों की जिंदगी को बड़े पर्दे पर पेश करने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी को वास्तविक रूप देने के लिए निर्माताओं ने इस लोककला की परंपराओं, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से शोध किया है। फिल्म का उद्देश्य तमाशा के उस पहलू को सामने लाना है, जिसे मुख्यधारा के सिनेमा में अब तक बहुत कम जगह मिली है। इसकी कहानी 1943 से 1980 के बीच के करीब चार दशकों के सामाजिक और सांस्कृतिक बदलावों को भी दर्शाएगी।
लक्ष्मण उतेकर ने बताया कि फिल्म का विचार उन्हें मराठी पुस्तक ‘तमाशा: विठाबाईच्या आयुष्याचा’ के एक किरदार से मिला था। उन्होंने यह किताब ‘छावा’ की शूटिंग के दौरान पढ़ी थी। हालांकि, फिल्म सीधे तौर पर इस पुस्तक पर आधारित नहीं है, बल्कि इससे प्रेरित है। निर्देशक के अनुसार, किताब में विठाबाई के जीवन से जुड़ी केवल दो घटनाओं को फिल्म की कहानी का आधार बनाया गया है। उतेकर तमाशा की पारंपरिक पहचान, उसकी कलात्मक विशेषताओं और इससे जुड़े कलाकारों के जीवन को प्रामाणिक तरीके से दिखाना चाहते हैं।
फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ‘स्त्री’ की सफलता के बाद वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। वहीं, ‘छावा’ के बाद लक्ष्मण उतेकर एक अलग विषय और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने किया है। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले बनी ‘ईठा’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Read Also-Business News-फ्लिपकार्ट ने एक साल में डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक वाहन बेड़ा दोगुना किया



